फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: डायरेक्टर के दस पदों पर कड़ी सुरक्षा में पड़े वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी सहकारी क्रय विक्रय समिति के डायरेक्टर के दस पदों के लिए सोमवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान हुआ। व्यक्तिगत श्रेणी के पदों पर मतदान में मतदाताओं की उपेक्षा नजर आई। काफी कोशिशों के बाद भी करीब 54.56 फीसदी मतदान हुआ। वहीं संस्थागत श्रेणी में मतदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। देर रात तक वोटों की गिनती जारी रही।
विज्ञापन

डायरेक्टर के कुल 11 पदों में से एक पर सिर्फ एक उम्मीदवार होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो गया है। शेष दस पदों पर कुल 20 उम्मीदवारों के बीच मतदान सोमवार की सुबह गहमागहमी के बीच आरंभ हुआ। मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए हर बूथ पर पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। पहचान पत्र देखने के बाद ही मतदाताओं को बूथ में प्रवेश दिया जा रहा था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तहसीलदार ब्रजेश कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह, महिला थानाध्यक्ष सविता सरोज, अमवार चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, विंढमगंज थानाध्यक्ष श्याम बिहारी भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। व्यक्तिगत श्रेणी में सात पदों के लिए 2989 में 1631 मत पड़े। वहीं संस्थागत डायरेक्टर में दुद्धी ब्लॉक 40 में 38 मत पड़े। बभनी ब्लॉक 28 में 27 और म्योरपुर 36 में 35 मत पड़े। देर रात तक वोटों की गिनती जारी रही। परिणाम जानने के लिए लाेग बेसब्री से मतगणना केंद्र के बाहर डटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें