विधानसभा चुनाव में जनपद का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से निर्वाचन आयोग की ओर से भेजी गई मतदाता एक्सप्रेस दूसरे दिन सहायक नोडल अधिकारी स्वीप विशाल सिंह एवं बीएसए हरिवंश कुमार के नेतृत्व में विधानसभा घोरावल के बूथ संख्या 283 के ओड़ौली गांव में पहुंची। पिछले लोकसभा चुनाव में ओड़ौली में महज 2.82 प्रतिशत मतदान हुआ था।
मतदाता एक्सप्रेस में सवार निर्वाचन के कर्मचारियों ने घर घर जाकर लोगों को इस बार शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित किया। प्राथमिक पाठशाला पर जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से चौपाल लगाकर लोगों को वोट करने के लिए प्रोत्साहित किया। चौपाल में ग्राम प्रधान एवं सचिव से गांव में चल रहे वैक्सीनेशन के बारे में भी जानकारी ली। वहां से मतदाता एक्सप्रेस ने शाहगंज बाजार में जाकर घर-घर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया।