फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: मतदाता जागरूकता रैली बताई मतदान की महत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता दिवस पर मेरा युवा भारत केंद्र की ओर से शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज के सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल के सभागार में संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, बीईओ महेंद्र मौर्य, विशिष्ट अतिथि संदीप पांडेय, एसआई राजेंद्र यादव, प्रधानाचार्य सचिन चौधरी रहें। सभी वक्ताओं ने विद्यार्थियों को नव मतदाता के रूप में शुभकामनाएं दी और मतदान के प्रति समाज को जागरूक करने का आग्रह किया। सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देश के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने और समाजसेवा में भी सक्रिय रहने को प्रेरित किया। सचिन चौधरी ने सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। मंच संचालन तृप्ति मिश्रा ने किया। प्रीति त्रिपाठी, वर्षा सिंह, ज्योति श्रीवास्तव, संदीप दुबे, अंकित पाठक, वेद प्रकाश शुक्ल, नेहा प्रजापति, प्रियंका आदि उपस्थित रहे। संगोष्ठी के बाद विद्यालय से नगर भ्रमण करते हुए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। नगर के विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए रैली वापस विद्यालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें