फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रामजन्म की कथा सुनकर श्रोता भावविभोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर के अशोकनगर अकड़हवा पोखरा स्थित रामजानकी मंदिर में चल रही नौ दिवसीय श्रीरामकथा के तीसरे दिन रामजन्म की कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। चार फरवरी तक आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। कथा वाचक नीरजानंद जी महाराज ने रामजन्म की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीराम का अवतार असुरों और पापियों के विनाश के लिए हुआ था। उन्होंने बताया कि प्रभु राम ने बाल्यावस्था में ही अधर्म के नाश का कार्य प्रारंभ कर दिया था। कथा वाचक ने प्रभु के मानव रूप में अवतरण के पांच प्रमुख कारणों पर भी प्रकाश डाला। रामजन्म का प्रसंग आते ही पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने इसे उत्सव की तरह मनाया और बधाई गीतों पर जमकर नृत्य किया। वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। कथा के दौरान सांसारिक मर्यादाओं और प्रभु की लीलाओं का भी सुंदर वर्णन किया गया। यज्ञ का संचालन मंदिर के प्रधान पुजारी पं. नीरजानंद मिश्र ने किया। इस मौके पर आचार्य पं. राजन पांडेय, पं. मनोज कुमार दीक्षित, मुख्य यजमान अरविंद देव पांडेय, कपिल मुनि मिश्र, राजेश शुक्ल, संतोष सिंह, मनोरथ मिश्र, राजू पांडेय, संजय पांडेय, कृष्ण कुमार मिश्र, विनय, मनोज सिंह, नितेश पाठक, अरविंद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें