फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा मुक्ति के लिए उठी आवाज

Mon, 11 Apr 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
नशा मुक्ति के लिए उठी आवाज
विज्ञापन
ऊर्जांचल को ड्रग्स माफियाओं के शिकंजे से मुक्त कराने की मांग को लेकर रविवार की सुबह अनपरा, औड़ी के लोग सड़क पर उतरे। काशी मोड़ से औड़ी मोड़ तक जुलूस निकालकर परिक्षेत्र को हेरोइन के कारोबार से निजात दिलाने की मांग करते हुए नारे लगाए। एसओ देवनाथ को ज्ञापन सौंपा। प्रभावी कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी।  
विज्ञापन
 
पंकज मिश्रा, प्रभाशंकर मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, श्रीराम गुप्ता, कैलाशचंद गुप्ता, बीके सिंह आदि का कहना था कि ड्रग्स माफिया ऊर्जांचल मे तेजी से हेरोइन का कारोबार फैलाने में लगे हुए हैं। इसमें महिलाओं-युवतियों को भी शामिल किए जाने की बात सामने आ चुकी है।   
इसके चलते युवा पीढ़ी तेजी से बर्बाद हो रही है। नशे की लत के चलते युवा अपराध की तरफ बढ़ रहे हैं और चोरी-छिनैती की घटनाओं में इजाफा होने लगा है। सतीश वर्मा, बीके सिंह, सुमित मित्तल, मनोज बाजपेयी, गैवी नाथ यादव, हरिनाथ खरवार, प्रमोद आदि ने मादक पदार्थों के बढ़ते कारोबार को लेकर नाराजगी जताई। कहा कि इससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। 
विज्ञापन
 
इस पर रोक लगाई जानी चाहिए। एसओ डीपी यादव का कहना था कि वह अपनी ओर से प्रभावी अभियान छेड़े हुए हैं। जल्द ही ड्रग्स रैकेट से जुड़े कुछ और लोगों को दबोचा जाएगा। उधर, सपा नेता आशीष मिश्रा बागी ने भी नशे के कारोबार को लेकर नाराजगी जताई और शराब, गांजा जैसे नशे से भी लोगों को तौबा करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें