फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को दी जाएगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जनपद में बाल स्वास्थ्य पोषण माह के प्रथम चरण का अभियान 10 अगस्त से शुरू होगा। यह एक माह तक चलेगा। अभियान के दौरान कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके उपाध्याय ने बताया कि बाल स्वास्थ्य पोषण के तहत नौ माह से लेकर पांच वर्ष तक आयु वर्ग वाले बच्चों को विटामिन ए के कवरेज को बढ़ाना है और कुपोषित बच्चों का वजन, पहचान तथा प्रबंधन करने के साथ ही नियमित टीकाकरण के दौरान बच्चों को शत-प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित किया जाएगा। 60 फीसदी बच्चों में विटामिन ए की कमी का खतरा होता है जो बच्चों में बीमारी एवं मृत्यु दर की संभावनाओं को बढ़ाता है। ऐसे में बच्चों को एक वर्ष में दो बार विटामिन ए की निर्धारित खुराक दी जाती है । इससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। जिले में 10 अगस्त से बाल स्वास्थ्य पोषण माह अभियान का शुभारंभ होगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली है और स्वास्थ्य कर्मियों समेत आशा, आंगनबाड़ी व एएनएम को निर्देश दिया गया है। इस दौरान कोरोना वायरस कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विटामिन ए की खुराक दी जाएगी। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 दिसंबर माह में चलाए गए बाल स्वास्थ्य पोषण माह के दौरान नौ माह से पांच वर्ष आयु वर्ग के दो लाख 33 हजार बच्चों को टीकाकरण से आच्छादित किया जा चुका है। बाल स्वास्थ्य पोषण माह का उद्देश्य बच्चों का टीकाकरण करने के साथ ड्रॉप आउट बच्चों को चिह्नित कर प्रतिरक्षित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें