फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.50 लाख बच्चों को पिलाई जाएगी विटामिन ए की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग तीन से 31 अगस्त तक अभियान चलाकर नौ माह से पांच वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक देगा। इसकी जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरएस ठाकुर ने दी।
विज्ञापन

बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विटामिन ए के संपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत यह कार्यक्रम चलेगा। इस संबंध में बैठक हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिले में 2.50 लाख बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वीएचएनडी सत्र में बच्चों के नियमित टीकाकरण के साथ विटामिन ए की अतिरिक्त खुराक पिलाने का कार्यक्रम भी होगा। आयरन फोलिक एसिड की सीरप का वितरण भी होगा। आयोडीन नमक के लिए समुदाय में जागरूकता पैदा करना एवं साथ ही साथ व्यवहार हेतु छ: माह तक केवल बच्चों को स्तनपान के लिए राहगीरों को सलाह देना और छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करना। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बुधवार और शनिवार को होने वाले सभी वीएचएनडी सत्रों पर इस पूरे अभियान को लेकर नियमित रूप से चर्चा व विचार विमर्श किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें