फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर के धक्के से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट-बीजपुर संपर्क मार्ग पर नेमना गांव के पास टैंकर के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया। घटना शुक्रवार सुबह की है।
विज्ञापन

ग्राम जरहां के टोला चेतवा निवासी अमन केसरी (18) पुत्र शिवकुमार किसी काम से नेमना की तरफ जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे टैंकर ने बाइक सवार को चपेट में ले लिया। घटना में बाइक सवार अमन गंभीर रूप से घायल हो गया। अमन को धनवंतरि चिकित्सालय रिहंद नगर ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थाना प्रभारी भैया एसपी सिंह ने बताया कि पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के पिता शिवकुमार की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन व चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया कि घटना के बाद वाहन को छोड़कर चालक भाग गया। वाहन को पुलिस बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें