दुद्धी। जिले की सबसे बड़ी नगर निकाय अनपरा का परिणाम जानने के लिए लोगों को सबसे ज्यादा इंतजार भी करना पड़ा। शाम करीब साढ़े सात बजे यहां अध्यक्ष पद की गिनती पूरी हो पाई। कुछ वार्डों के सदस्य पद को लेकर रात साढ़े आठ बजे तक माथापच्ची होती रही। अनपरा में जनता ने परासी गांव के पूर्व प्रधान व निर्दल प्रत्याशी विश्राम बैसवार पर भरोसा जताया है। उन्हें चुनाव में कुल 9696 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के कैलाश चंद सिंधी को 7593 मतों से संतोष करना पड़ा। निर्दल उम्मीदवार सत्यांश शेखर को 3267 वोट मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने नगर के पहले चेयरमैन को फूल मालाओं से लादकर जीत की खुशी मनाई।