घोरावल। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के परही गांव में शुक्रवार की देर रात हुए सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार चकर घट्टा निवासी करन कुमार (25) शुक्रवार की देर रात करमा की ओर से बाइक से सेमरा की ओर जा रहा था। इसी दौरान देररात परही गांव में एक पिकअप ने उसे जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे वो गंभीर रुप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एंबुलेंस की सहायता से उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल भेजा। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित मर्चरी भेज दिया। कोतवाली निरीक्षक अंजनी कुमार राय ने बताया कि चकरघट्टा के रहने वाला करन बाइक से सेमरा जा रहा था। परही के पास सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हो गई। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को स्वजनों को क्रिया कर्म के लिए सुपुर्द कर दिया गया।