फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News : पुण्य बांटा गया, त्रिवेणी के जल का हुआ वितरण, जनता हुई भक्तिमय, पुलिस रही मौजूद

Wed, 05 Mar 2025 01:51 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

जो भी भक्त महाकुंभ में नहीं जा सके हैं सीएम योगी ने इसकी भी व्यवस्था की है और त्रिवेणी का जल शहरों में पहुंचा दिया है। सोनभद्र में पुलिस की मौजूदगी में त्रिवेणी का जल जनता के बीच बांटा गया।
 
विज्ञापन
त्रिवेणी जल को जनता तक पहुंचाते पुलिसकर्मी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज महाकुंभ के सफल आयोजन के बाद अब उन श्रद्धालुओं को भी गंगाजल का लाभ मिल रहा है, जो किसी कारणवश वहां स्नान करने नहीं जा सके। योगी सरकार की विशेष पहल के तहत फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के माध्यम से महाकुंभ से लाया गया पवित्र गंगाजल सोनभद्र में श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया।

विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज के शीतला मंदिर के पास दमकल कर्मियों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित कर गंगाजल का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। महाकुंभ के दौरान सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात सोनभद्र की दो फायर ब्रिगेड गाड़ियां अपने क्षेत्र में लौटते समय 2500 और 2000 लीटर गंगाजल लेकर आई थीं।

जिसे आम जनमानस में वितरित किया गया। श्रद्धालुओं ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गंगाजल प्राप्त कर उन्हें घर पर ही आस्था में डुबकी लगाने का अवसर मिला है। इस अनूठी पहल से महाकुंभ का पुण्य लाभ अब हर किसी तक पहुंच रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें