फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेसिंग से बंदियों से की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश रजत सिंह के आदेश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पंकज कुमार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जिला कारागार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

वर्चुअल निरीक्षण के दौरान जिला कारागार अधीक्षक मिजाजी लाल उपस्थित रहे। इस दौरान कारागार में निरुद्ध एक महिला ने बताया कि उसकी जमानत उच्च न्यायालय से हो गई है लेकिन प्रतिभूति के अभाव में उसकी जमानत नहीं हो पा रही है। इस संबंध में सचिव ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की की जाएगी। कारागार अधीक्षक ने बताया कि कारागार में किसी डाक्टर की स्थायी नियुक्ति शासन से नहीं की गई है। इससे कारागार में निरुद्ध बंदियों के बीमार पड़ने पर काफी कठिनाई होती है। सचिव ने इस संबंध में भी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिला कारागार अधीक्षक ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन का पालन किया जा रहा है। 45 वर्ष से ऊपर के विचाराधीन 400 बंदियों को टीका लगाया जा चुका है। 18 वर्ष से ऊपर के बंदियों को अभी वैक्सीन नहीं लगाई गई है। इस पर सचिव ने कहा कि सीएमओ से पत्राचार कर युवा बंदियों को टीका लगवाने की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें