पर्यटन मानचित्र में शामिल कराने की होगी पहल
- फोटो : अमर उजाला
नगवा ब्लॉक के एतिहासिक धरोहर तिलस्मी विजयगढ़ दुर्ग पर मंगलवार को दो दिवसीय विराट हिंदू मेले का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहर विजयगढ़ दुर्ग के संरक्षण के लिए कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस दुर्ग को पर्यटन मानचित्र में शामिल किए जाने के लिए भी पहल की जाएगी। ताकि यहां पर भविष्य में देश-विदेश से आने वालों के लिए यातायात से लेकर ठहरने, खाने-पीने, बिजली, पानी, चिकित्सा आदि का प्रबंध मिल सके।
बता दें कि विजयगढ़ दुर्ग किले में श्री गणेश की प्रतिमा, हनुमान जी की प्रतिमा, मां काली की प्रतिमा एवं तिलस्म से भरा दुरूह हजारों फीट की ऊंचाई पर विराजमान विजयगढ़ दुर्ग पर पानी से लबालब भरे सात पोखरे हैं।
नगवा प्रमुख प्रशांत ने अतिथियों को अंग वस्त्र भेट करके सम्मानित किया। मेले में बिरहा एवं मानस गायन का आयोजन हुआ।