फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 3000 मीटर दौड़ में विनीत यादव और खुशबू अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर ब्लॉक के तियरा स्थित विशिष्ट स्पोर्ट्स स्टेडियम सोमवार को जिला स्तरीय ओपेन एथलेटिक्स बालक एवं बालिका प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 60 बालक एवं 45 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी देवीप्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद प्रतियोगिता शुरू हुई। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में विश्वजीत यादव ने प्रथम, अजय ने द्वितीय एवं अमर चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 200 में विश्वजीत, पंकज, शुभम, 400 में राजा यादव, मुकेश यादव, शंभू, 800 में मुकेश यादव, रामप्रवेश, पंकज, 1500 में विनीत, विनोद कुमार व रितेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 3000 मी.में विनीत यादव प्रथम, रामप्रवेश द्वितीय एवं रितेश ने तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इसी प्रकार से शाटपुट में ओमवीर, उज्जवल, सतीश, डिस्कस थ्रो में ओमवीर, प्रिन्स, अखिलेश, जैबलिन थ्रो में आकाश, सुधांशु, उज्ज्वल तथा लांगजम्प में अजय, पंकज व द्विव्यांशु, हाईजंप में सुधांशु कुमार, प्रदास व दिव्यांशु यादव क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
इसी तरह बालिका वर्ग के 100 मी.दौड़ में प्रथम सुमन, द्वितीय-आस्ती, तृतीय जान्हवी यादव, 200 मीटर में जान्हवी, सोनम, प्रतिमा पाल, 400 में वंदना, सोनम, अंजली, 800 वंदना, हीरा, जगवंती, 1500 में खुशबू पाल, हीरा, संगीता, 3000 मीटर दौड़ में क्रमश: खुशबू प्रथम, संगीता द्वितीय व वर्षा तृतीय स्थान प्राप्त की।
इसी तरह से शाटपुट में दिव्या, अपर्णा जायसवाल, नंदनी मौर्या, डिस्कस थ्रो में दिव्या, वर्षा, सुलेखा, जैवलिन थ्रो में अपर्णा, नन्दनी, सुलेखा, लांगजंप में आरती यादव, जगवंती, प्रतिभा, हाईजंप में सुमन, दीक्षा, सपना ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।
क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों में पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर विश्वास, सुमंगला मनीषा, संजय सिंह, आदर्श सिंह, आनंद, रितेश दास, सुनील कुमार यादव एथलेटिक्स कोच, सुभाष वाॅलीबाल कोच ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें