फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 86 किमी लंबा होगा विंढमगंज-अनपरा फोरलेन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के अंतर्गत अनपरा-विंढमगंज फोरलेन परियोजना को जल्द ही केंद्र सरकार की मंजूरी मिल सकती है। यह फोरलेन हाईवे झारखंड और मध्य प्रदेश बॉर्डर को उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से जोड़ेगा। नए सर्वे में अनपरा, पिपरी-रेनुकूट, दुद्धी और विंढमगंज कस्बे के लिए बाईपास मार्ग का प्रस्ताव है। यह मार्ग करीब 86 किलोमीटर लंबा होगा।
विज्ञापन

करीब चार हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना की फाइनल एलाइनमेंट प्रक्रिया अंतिम चरण में है। सड़क परिवहन मंत्रालय के एडीजी व सचिव स्तर के अधिकारियों ने हाल में इस प्रस्तावित मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में एलाइनमेंट की जटिलताओं को देखते हुए आवश्यक बदलाव के निर्देश भी जारी किए गए हैं। नेशनल हाईवे के मुख्य अभियंता ओमकार भारती ने बताया कि यह मार्ग करीब 86 किलोमीटर लंबा होगा, जो 100 किमी प्रति घंटा की गति से वाहन संचालन के लिए सक्षम होगा। इससे पहले 92 किमी तक का प्रारंभिक सर्वे हुआ था। जल्द ही ड्रोन सर्वे की प्रक्रिया शुरू होगी। परियोजना को केंद्र सरकार की कैबिनेट से स्वीकृति मिलने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कार्यदायी संस्था को एलाइनमेंट फाइनल करने के बाद निर्माण की अनुमति मिल जाएगी।
क्षेत्र को मिलेगा फायदा
नए सर्वे में चार बाईपास का प्रस्ताव दिया गया है। इससे विंढमगंज, दुद्धी, रेणुकूट, पिपरी, अनपरा जैसे क्षेत्र ट्रैफिक जाम और भारी वाहनों की भीड़ से मुक्त होंगे। औद्योगिक, पर्यटन और यातायात के क्षेत्र में तेजी आएगी। सीमावर्ती क्षेत्रों से तेज और निर्बाध कनेक्टिविटी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें