फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: स्थानीय संसाधनों से आत्मनिर्भर बनेंगे गांव, ग्राम स्वराज सम्मेलन में बनाई गई विकास की रूपरेखा

विज्ञापन
म्योरपुर के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में ग्राम स्वराज सम्मेलन को संबोधित करते अतिथि
विज्ञापन
म्योरपुर। गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में आयोजित ग्राम स्वराज सम्मेलन का समापन रविवार को सर्वधर्म प्रार्थना के साथ हुआ। आश्रम के विचित्रा महाकक्ष में आयोजित सम्मेलन में स्वावलंबी गांव बनाने के लिए जैविक खेती, स्थानीय रोजगार, बेहतर शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण पर मंथन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांवों का विकास स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और पंचायतों को मजबूत बनाने से ही संभव है। आश्रम की मंत्री शुभा बहन ने ग्रामीण स्वावलंबन पर जोर देते हुए सिंगरौली परिक्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के अनुसार प्रदूषण से प्रभावित लोगों का आंकड़ा तैयार किया जाना चाहिए, ताकि पीड़ितों को उचित मुआवजा मिल सके। प्रो. संजय कुमार ने स्वच्छ और स्वावलंबी गांवों के निर्माण की वकालत की। वहीं, तीसरी सरकार के राष्ट्रीय संयोजक चंद्रशेखर प्राण ने कहा कि ग्राम स्वराज की स्थापना के लिए ऐसी व्यवस्था विकसित करनी होगी, जिसका संचालन और नियंत्रण स्थानीय लोगों के हाथ में हो। स्थानीय संसाधनों को आधार बनाकर गांवों को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जीत सिंह खरवार ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा का उचित माध्यम है। रांची से आए रोहित मंडल ने किसान उत्पादक कंपनी (एफपीसी) की कार्यप्रणाली की जानकारी दी। फत्ते सिंह ने वैज्ञानिक खेती के अनुभव साझा किए।
विज्ञापन

आशुतोष और फूलकुंवारी ने मनरेगा, जॉब कार्ड, शिक्षा, आवास और पंचायत विकास से जुड़े कार्यों की जानकारी दी। बेचन ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डाला, जबकि दीपनारायण ने गांव के धन और अनाज का उपयोग गांव में ही करने की आवश्यकता बताई। सम्मेलन के दौरान खादी ग्रामोद्योग परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। इसकी अध्यक्षता अरविंद अंजुम ने की और संचालन शिवशरण सिंह ने किया। इस मौके पर ओडिशा से आए मनोज महराणा, धुर्वा नंद शरण, डॉ. विभा, यशवंत मिश्रा, पन्नालाल जायसवाल, डॉ. ब्रह्मजीत सिंह, उमेश चौबे, सावित्री बहन, मुरलीश्याम तिवारी, प्रशांत दुबे, सत्यनारायण यादव, रामपाल जौहरी, विमल सिंह, लाल बहादुर, केदार यादव, सुरेश और नीता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें