फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मुक्त होने वाले गांवों को मिलेगा ज्यादा बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकना प्राथमिकता है। जो गांव कोरोना मुक्त होंगे उन्हें सरकार ज्यादा बजट देने की व्यवस्था करेगी। उन्होंने शनिवार को कलेक्ट्रेट में हुई समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि कोरोना संक्रमण के नियंत्रण में जुटे अधिकारी और कर्मचारी अपना मोबाइल खुला रखे और काल आते ही मोबाइल उठाएं। साथ ही समस्याओं का समाधान करें। ब्लड बैंक में पर्याप्त खून उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी स्वयंसेवी संगठनों से वर्चुवल मीटिंग करके रक्तदान की अपील करें। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तहत जिले के सभी पात्र नागरिकों को नि:शुल्क गेहूं, चावल उपलब्ध कराया जाए। जिस कोटेदार की शिकायत पाई जाय उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की सूची जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध कराई जाए ताकि जन प्रतिनिधियों द्वारा भी खाद्यान्न वितरण का निरीक्षण किया जा सके। जिले शुद्ध पेयजल व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाय। बरसात से पहले सड़कों को गड्ढा से मुक्त कराया जाए और नालियों की सफाई करा ली जाय। नई सड़कों का प्रस्ताव शासन को भेजा जाए। वर्चुवल मीटिंग करके नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को दायित्वों के प्रति जागरूक किया जाय। जिले के जो गांव कोरोना मुक्त होंगे उन गांवों को प्रोत्साहन के रूप में वित्तीय बजट ज्यादा देने की व्यवस्था सरकार करेगी। बैठक में सांसद पकौड़ी लाल कोल, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष अपना दल सत्य नारायण सिंह पटेल, विधायक घोरावल डॉ. अनिल कुमार मौर्य, विधायक राबर्ट्सगंज भूपेश चौबे, विधायक दुद्धी हरिराम चेरो, डीएम अभिषेक सिंह, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, डीएफओ संजीव कुमार सिंह, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह उपस्थित रहे।
कोन सीचसी में चिकित्सक तैनाती का निर्देश
सोनभद्र। जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी ने शनिवार को कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला अस्पताल में एक और ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट लगाने और कोन सीएचसी में डॉक्टर की तैनाती करने का निर्देश दिया। कहा कोरोना मरीजों को बेवजह वाराणसी या गैर जनपद रेफर न किया जाए। जिले के कोविड अस्पताल में ही उनका इलाज किया जाए। उन्होंने करहिया में ऑक्सीजन प्लांट चालू होने पर इंजीनियरों की सराहना की। कहा कि सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों पर निगाह रखी जाय। प्रत्येक सीएचसी पर 10-10 कांस्ट्रेटर की व्यवस्था की जाए। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई व सैनिटाइजेशन किया जाए। कोरोना से मृत लोगों की अंत्येष्टि के लिए ग्राम पंचायत निधि से पांच-पांच हजार रुपये देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें