फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आरंगपानी की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
म्योरपुर। आरंगपानी ग्राम पंचायत में सीसी रोड, बांध मरम्मत और पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोंड को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हो रही है, इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

ग्रामीण शांति देवी ने बताया कि गर्मी के दिनों में गांव में पानी का संकट गहराता जा रहा है। जलस्तर लगातार नीचे गिरने से हैंडपंप और अन्य जलस्रोत सूखने लगे हैं, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए दूर-दूर भटकना पड़ रहा है। सुलेखा देवी ने बताया कि गांव स्थित तेलिया गड़ई का बांध कई वर्षों से टूटा हुआ है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
देवकुमारी ने बताया कि गांव में सीसी रोड निर्माण के लिए कई बार नापी की जा चुकी है और निर्माण सामग्री भी गिराई गई थी, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। ब्लॉक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर जल्द समाधान कराने का आश्वासन दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें