फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने कहा, मतदाता सूची में नाम नहीं, पंचायत चुनाव का करेंगे बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। खैरटिया के श्रीराम तिराहे के समीप शुक्रवार को ग्रामीणों ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। सूची में नाम शामिल कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने सूची में नाम शामिल न होने पर पंचायत चुनाव का बहिष्कार करते हुए आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि 30 प्रतिशत वास्तविक वोटरों का नाम काटकर बाहरी फर्जी नामों को जोड़ा गया है। नेतृत्व कर रहे ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवदत्त दुबे ने बताया कि गांव के कई ऐसे व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची से गायब कर दिया गया है, जिनके नाम से जमीन है और वर्षों से रह रहे हैं। आरोप लगाया कि 30 प्रतिशत से ज्यादा फर्जी मतदाताओं का नाम शामिल कर लिया गया है। बीएलओ और कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से ऐसा हुआ है। फर्जी नामों को काटकर पात्रों का नाम सूची में शामिल करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान न होने पर चुनाव का बहिष्कार करेंगे और बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन में जवाहर सिंह मरकाम, दुर्गा सिंह मरकाम, रामनरेश मरकाम, राजू कुमार मरकाम, जागेश्वर सिंह गौड़, गुलाब सिंह, विष्णु मरकाम, फूलमती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें