बभनी। क्षेत्र के सुकरौन टोला में छह खंभे की एलटी तार तीन महीने से जल जाने के कारण गांव में बिजली नहीं आ रही है। इसे लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रर्दशन किया और तत्काल बिजली आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि जंगली क्षेत्र होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
घनी बस्ती होने के कारण बिजली बहाल नहीं हो पाई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारी व कर्मचारी गांव वालों को सिर्फ आश्वासन देते आए हैं कि बस दो दिन में सही हो जाएगी। यहां की गरीब जनता बिजली स्टेशन की चक्कर काटते काटते परेशान हो गई है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिजली आपूर्ति सही कराने की मांग की है।
इस बारे में अवर अभियंता बिहारी लाल का कहना है कि एलटी लाइन जल गई है, जिसे बदलने के लिए बात की जा रही है। बहुत जल्द तार को बदल कर बिजली बहाल कर दी जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में दयाराम, लालबाबू, रामेश्वर कुमार, अनिल कुमार, रामप्रसाद, राज नारायण, सूरज, संजय कुमार, लक्षनधारी, रमाशंकर, हीरा, प्रदीप कुमार, छोटू कुमार, रामेश्वर प्रसाद, सोना, कलावती देवी, सरस्वती, अनीता देवी, गीता, उर्मिला, चिंता, इंद्रावती, मालती आदि शामिल रहे।