फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बिजली के लिए ग्रामीणों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर। पुनर्वास गांव चिल्काडांड के रहवासियों ने सोमवार को बिजली के लिए पावर प्रोजेक्ट के प्रशासनिक द्वार पर धरना दिया। ग्रामीणों का कहना था कि तीन दिन से लोग अंधेरे में और दैनिक कार्य प्रभावित है।
विज्ञापन

चिल्काडांड गांव जिले का सबसे बड़ा पुनर्वास गांव है। पावर प्रोजेक्ट के चलते विस्थापित हुए कई गांवों के लोगों को यहां बसाया गया है। चिल्काडांड के नीमियाडांड रहवासी क्षेत्र में शुक्रवार से बिजली आपूर्ति ठप है। इसके पीछे गांव में स्थापित 400 केवीए ट्रांसफार्मर में खराबी को कारण बताया जा रहा है।
बिजली अनापूर्ति से आजिज लोग ग्राम प्रधान हीरालाल के अगुआई में सोमवार को परियोजना के प्रशासनिक भवन पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद पावर प्रोजेक्ट के अधिकारियों को हस्तक्षेप करना पड़ा। सोमवार देर शाम तक रिहंदनगर से ट्रांसफार्मर गांव में पहुंच जाएगा। मंगलवार से आपूर्ति बहाल हो जाएगी। प्रबंधन के आश्वासन पर गांव के लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान पन्नालाल, शिव शंभू गिरी, जयप्रकाश, राजकुमार, प्रेम सागर, रजनीकांत सहित काफी संख्या में गांव की महिलाएं व पुरुष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें