फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिया मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। विकासखंड बभनी के भंवर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने शनिवार को जर्जर पुलिया मरम्मत की मांग को लेकर गांव में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत भंवर के मगरमाड़ स्कूल टोला में एक वर्ष से टूटी पुलिया से होकर लोगों को गुजरना पड़ रहा है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। भंवर ग्राम पंचायत से मगरमाड़ स्कूल से रामसुंदर के घर तक बनी सड़क की पुलिया जर्जर हो चुकी है। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग बीस वर्ष पहले पुलिया का निर्माण ग्राम पंचायत की तरफ से कराया गया था। एक वर्ष पहले ही पुलिया की दीवार बह गई और सड़क पर गड्ढा हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि किसी बड़े वाहन को पता न होने पर बड़ी दुर्घटना हो सकती है। जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए ग्रामीणों ने पुलिया मरम्मत कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालो में रामसुंदर गोड, कामेश्वर, सुखनारायण, रविंद्र कुमार, मान सिंह, इंद्रदेव, परमेश्वर, देवेंद्र, लाल साह, सुरेंद्र कुमार, देवकुमार, प्रताप, दयाराम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें