फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: क्षतिग्रस्त सड़क के विरोध में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। बाजार स्थित प्राथमिक विद्यालय के पास पाइप टूटने तथा पानी का रिसाव होने से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। इससे आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग करते हुए रविवार को लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग व बंद पड़े प्राइमरी विद्यालय की बाउंड्री से सटे हर घर नल जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन में रिसाव हो रहा है। इससे करीब एक सप्ताह से पानी रिसने से सड़क की पटरी व मुड़ीसेमर जाने वाला मार्ग कीचड़ में तब्दील हो गया है। इससे आम जनमानस को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हर्षित प्रकाश का कहना है कि सरकार जल ही जीवन है का नारा देकर पानी बचाने के लिए तरह-तरह की योजनाएं चला रही हैं, वहीं जिम्मेदारों की लापरवाही से प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी सड़क पर व्यर्थ में बह रहा है। ठेकेदार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बताया कि एक सप्ताह से लगातार पानी का बहाव हो रहा है, जिसके कारण इस स्थान पर दलदल सी स्थिति बन गई है। इससे पैदल एवं दो पहिया वाहनों से चलने वालों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीण अमरेश केसरी, जलील, मनोज हलवाई, पप्पू केसरी, इमरान, सुभाष शर्मा आदि ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए पानी का रिसाव ठीक कराते हुए सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें