राबर्ट्सगंज ब्लॉक के जैत गांव में जल निकासी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज ब्लॉक के जैत ग्राम पंचायत में जल निकासी की मांग को लेकर शनिवार को ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि बस्ती के सामने बारिश का पानी जमा हो जाने से आने जाने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अनूप, मनोज, राजकुमार का कहना है कि अंबेड़कर चबुतरा के समीप हल्की-सी बारिश में ही जल जमाव हो जाता है। जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान सहित प्रशासन को अवगत कराया गया है। इसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। विरोध प्रदर्शन में कलावती, इंद्रावती, बविता, मीना देवी शामिल रही।