म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलियरी गांव में एक व्यक्ति का शनिवार को सुबह फंदे से लटकता शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बलियरी गांव निवासी हरदेव अगरिया (55) पुत्र पहलू का शनिवार की सुबह घर में ही बडेर में शव लटकता मिलने से सनसनी फैल गई। शव लटकता देख परिजन चिल्लाने लगे। इस दौरान आसपास के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। परिजनों के मुताबिक हरदेव कुछ दिनों से मानसिक रूप से विक्षिप्त थे। इसी वजह से उसने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों की तहरीर पर म्योरपुर थाने के उपनिरीक्षक मिट्ठू प्रसाद ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भेज दिया।