फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा शुल्क मांगने पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक के दिघुल गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित कई लाभार्थियों से सुविधा शुल्क मांगने का मामला प्रकाश मेें आया है। सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर मेें लाभार्थियों ने प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन कर डीएम को मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे दिघुल के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में पहुंच कर प्रदर्शन किया। कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को आवास बनवाने के लिए धन आया है। लेकिन कई लाभार्थियों से हजारों रुपये सुविधा शुल्क के नाम ले लिया गया। रुपये लेने वाले धमकी दे रहे है कि किसी को शिकायत करोगे तो दूसरी किस्त नहीं मिलेगी। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर आवास दिलाने के नाम पर धनउगाही करने वालों से लाभार्थियों का रुपये वापस दिलाते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की। आरोप लगाया कि ब्लॉकस्तरीय अधिकारियों से आवास के नाम पर रुपये लिए जाने की शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। चेताया कि मांगें पूर्ण नहीं हुई तो आने वाले दिनों में वृहद आंदोलन करने को बाध्य होंगे। पत्रक देने में अशोक, रामप्यारे, राजकुमार, बिमला आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें