फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सवार युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आते ही पुलिस सक्रिय हो गई। सोमवार की रात में पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी करीम के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का कहना है कि 25 अगस्त को उसकी 14 वर्षीय बेटी अपनी बड़ी बहन के घर से लौट रही थी। राबर्ट्सगंज से बेटी आटो पर सवार होकर घर के लिए चली। उसी आटो में उसके गांव का रहने वाला एक युवक भी बैठा था। उसने कहा कि गांव आएगा तो आटो रुकवाकर उतरा जाएगा, लेकिन उसने नहीं बताया और बेटी मधुपुर चली गई। वहां से दूसरे आटो से युवक बेटी को लेकर घर के लिए चला और हिंदुआरी के समीप लेकर उतर गया। आरोप है कि युवक ने उसके बेटी को सड़क से दूर एक मड़ई में लेकर जाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद घटना की सूचना किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर ले जाकर पहुंचाया। घर पहुंचकर किशोरी ने आपबीती बताई। कोतवाल अंजनी कुमार का कहना है कि आरोपी करीम की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें