फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुण्यतिथि पर याद किए गए ग्रामवासी बृजभूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
चोपन। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व जिले के प्रथम विधायक बृजभूषण मिश्र ग्रामवासी की 25वीं पुण्यतिथि बृहस्पतिवार को मनाई गई। मुख्य अतिथि चोपन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उस्मान अली ने कहा कि ग्रामवासी दादा का आश्रम केवल चोपन ही नहीं पूरे जनपद के लिए श्रद्धा का केंद्र है। गुप्तकाशी सेवा ट्रस्ट के संस्थापक रवि प्रकाश चौबे ने कहा कि ग्रामवासी दादाजी का जीवन परिचय एवं उनकी दिनचर्या हमें प्रकृति एवं पर्यावरण को बचाने का प्रेरणा देता है। कार्यक्रम को अधिवक्ता राकेश शरण त्रिपाठी, सनोज तिवारी ने भी संबोधित किया। इस दौरान ग्रामवासी दादा जी की 25वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सौ परिवारों को नि:शुल्क काढ़ा वितरित किया गया। फिर साहित्यकार ओमप्रकाश त्रिपाठी की पत्नी के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। अध्यक्षता मिथिलेश द्विवेदी व संचालन राजेश अग्रहरि ने किया। सुनील सिंह, ओम प्रकाश, संदीप पांडे, विकास चौबे, भारत देव पांडेय, अवध नारायण पांडेय, विनोद सिंह बंटी, अरविंद गुप्ता, राम कुमार मोदनवाल, मनोज स्वामी, प्रिंस सिंह, अजीत पंडा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें