फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के लिए ग्राम प्रधानों ने भरी हुंकार

Fri, 12 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते प्रधान संगठन के सदस्य।
विज्ञापन
 संपूर्ण रूप से पंचायती राज व्यवस्था लागू करने समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को जिले के ग्राम प्रधानों ने कलेक्ट्रेट पर धरना, प्रदर्शन किया। प्रधानों की मांग है कि उन्हें विकास कार्य कराने का पूरा अधिकार दिया जाए। प्रधान सफाई कर्मियों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य करने वाले सभी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का अधिकार मांग रहे हैं। प्रदर्शन के बाद प्रधानों पे प्रशासनिक अधिकारी को सूबे के मुख्यमंत्री को 16 सूत्री मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन



सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम बिहारी यादव ने कहा कि वर्ष 1993 में 73वें संविधान संसोधन विधेयक के तहत 29 विषय व अधिकार पंचायतों को सौंप कर सत्ता विकेंद्रकीरण की आदर्श व्यवस्था पूरी तरह से लागू किया जाए। सुमंत सिंह मौर्य, अरूण मौर्य और रामआशीष मौर्य ने कहा कि प्रधानों की सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेंस जारी करने में प्राथमिकता मिलनी चाहिए और किसी भी वाद अथवा अपराध का पंजीकरण ग्राम पंचायत की कार्यालय पर हों। सुरजीत सिंह पटेल, जितेंद्र पासवान और अनिल सिंह ने कहा कि माह में एक बार जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में प्रधानों की मीटिंग होनी चाहिए। इस मौके पर लालता यादव, जगदीश सिंह, हरिशंकर, प्रेमचंद्र, सुनील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें