फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ेगी सतर्कता, नियमित चलेगा कॉम्बिंग अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
चुर्क (सोनभद्र)। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन चुर्क में नक्सल समन्वय गोष्ठी आयोजित की गई। सीओ सिटी रणधीर कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में सोनभद्र के साथ ही सीमावर्ती मिर्जापुर और चंदौली के अधिकारियों ने भी भाग लिया। गोष्ठी में नक्सली गतिविधियों की आशंका को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने आपसी समन्वय से नियमित कॉम्बिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका यथासंभव निराकरण कराने और उनसे निरंतर संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। ग्रामीणों को किसी के बहकावे में न आने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस या प्रशासन को देने के लिए जागरूक करने को कहा गया। गोष्ठी में डिप्टी सीएमओ डॉ. सुमन कुमार जायसवाल, स्थानीय अभिसूचना इकाई के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप यादव, मिर्जापुर के विशेष अभिसूचना अधिकारी मतीन अहमद सहित नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी और अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें