फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: झारखंड सीमा पर रही चौकसी, हर आने-जाने वालों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
झारखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी बॉर्डर पर अलर्ट रहा। सुरक्षा बलों की टीम सीमावर्ती क्षेत्र में दिन भर गश्त करती रही। वहीं जगह-जगह लगे बैरियर से हर आने-जाने वालों पर पैनी निगाह रही।
विज्ञापन

गहन तलाशी के बाद ही वाहनों को झारखंड की सीमा में प्रवेश दिया गया। बड़े वाहन का प्रवेश शाम 5 बजे तक प्रतिबंधित था। पहले चरण में उन सीटों पर भी मतदान हो रहा था, जो यूपी सीमा से लगी हुई हैं।
दोनों राज्यों के सुरक्षा बलों को अलर्ट पर रखा गया था। नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण विशेष चौकसी बरती गई। पुलिस, पीएसी के जवान झारखंड से लगती सीमा पर लगातार गश्त करते रहे।
विज्ञापन

विंढमगंज थाना के एसआई सुरेश चंद्र यादव ने रांची-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली। भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका गया था। शाम पांच बजे तक मतदान संपन्न होने के बाद आवागमन सुचारू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें