फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधानसभ्ाा मतदाता सूची में पात्रों का नाम हो शामिल

Mon, 23 Nov 2015 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल मंडल के आयुक्त एवं प्रेक्षक अनिल कुमार ने सोमवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के पापी प्राथमिक विद्यालय स्थित मतदान केंद्र का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन



इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान सभा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेबिल अधिकारी व पदाभिहित अधिकारी को एक जनवरी, 2016 के आधार पर सभी पात्रों का नाम विधान सभा मतदाता सूची में हर हाल में शामिल कराने का निर्देश दिया।


विधान सभा मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के प्रथम स्थलीय निरीक्षण कार्यक्रम के तहत प्राथमिक विद्यालय पापी के मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी/शिक्षामित्र साधना सिंह व पदाभिहित अधिकारी पूनम को स्कूलों में प्रार्थना के समय बच्चों को जागरूक करने को कहा,
विज्ञापन
विज्ञापन



ताकि अपने घर जाकर पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में बताएं और लोगों का नाम मतदाता सूची मेें शामिल होने से बाकी न रहे।


मौके पर मौजूद जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी से विधान सभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर निगाह रखने को कहा। इस मौके पर डीआईजी शिव सागर सिंह, जिलाधिकारी जीएस प्रियदर्शी, अपर आयुक्त माताफेर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें