फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: विद्यालय परिसर में अर्द्धनग्न होकर कार धो रहे प्रधानाध्यापक का वीडियो वायरल, बीएसए ने की कार्रवाई

Fri, 23 Dec 2022 05:04 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

 पिछले दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें सोनभद्र के अबाड़ी स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अर्धनग्न अवस्था में दिख रहे थे। बीईओ की जांच रिपोर्ट के करीब दस दिन बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
वायरल वीडियो की स्क्रीनशॉट - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्यालय परिसर में अर्धनग्न अवस्था में अपनी लग्जरी कार को धोने वाले प्रधानाध्यापक को बीएसए ने प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। बीईओ की जांच रिपोर्ट के करीब दस दिन बाद बीएसए ने यह कार्रवाई की है। विभाग की भारी किरकिरी कराने वाले प्रधानाध्यापक को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने की कार्रवाई चर्चा में है।

विज्ञापन


पिछले दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक व्यक्ति विद्यालय परिसर में अर्द्धनग्न अवस्था में कार की सफाई करते और इधर-उधर घूमते दिख रहा था। पास में बैठे बच्चे उसे कौतूहल भरी निगाहों से देख रहे थे। छानबीन में पता चला कि यह वीडियो चोपन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय अबाड़ी का है।

जांच रिपोर्ट में क्या कहा गया

वीडियो में दिख रहा शख्स कोई और नहीं बल्कि विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक हैं। मामला सुर्खियों में आने के बाद बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी चोपन को जांच सौंपी। बीईओ ने 13 दिसंबर को जांच रिपोर्ट सौंपी। इसमें शिक्षक पर अमर्यादित आचरण करने और उनके कृत्य से बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ने का हवाला देते हुए कठोर कार्रवाई की संस्तुति की।

Trending Videos
विज्ञापन

इसके बाद से आरोपी पर कार्रवाई का दावा किया जाने लगा था। करीब 10 दिनों बाद बीएसए ने प्राथमिक विद्यालय अबाड़ी के प्रधानाध्यापक अनिल यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की है। बीएसए हरिबंश कुमार ने बताया कि बीईओ की रिपोर्ट के आधार पर शिक्षक पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें