फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यातायात माह में भी बिना नंबर प्लेट दौड़ रहे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में यातायात जागरूकता माह में लगातार चालान के बाद भी नियमों की अनदेखी जारी है। तमाम वाहन बिना नंबर के दौड़ रहे हैं तो कई ऐसे वाहन भी हैं, जिनके नंबर प्लेट पर नंबर की जगह राजनीतिक दलों व विभागों के नाम लिख होते हैं।
विज्ञापन

वाहनों के आगे और पीछे दोनों ओर प्लेट पर नंबर लिखवाने का नियम है। प्लेट पर किसी प्रकार की कोई डिजाइन न होकर केवल स्पष्ट निर्धारित आकार में सामान्य तरीके से नंबर लिखे होने चाहिए।
इससे इतर जिले में चालक नियमों की अवहेलना कर बेखौफ वाहन दौड़ा रहे हैं। कुछ वाहनों पर तो प्लेट पर लिखे नंबर भी स्पष्ट तरीके से नहीं समझ आते। कई वाहनों के नंबर प्लेटों पर नंबर की जगह किसी राजनीतिक पार्टी व जाति के साथ ही विभागों के पद व नाम लिखे हुए हैं।
विज्ञापन

किसी वाहन का नंबर प्लेट चमकदार तो किसी की छोटे साइज व अन्य डिजाइनों में लगे होते हैं। इसके चलते प्लेटों पर लिखे नंबर स्पष्ट ही नहीं होते। नियमों पर गौर करें तो यदि वाहनों की नंबर प्लेट पर स्पष्ट नंबर अंकित दिखाई नहीं देते हैं तो ऐसे वाहन सड़क पर दिखने पर कार्रवाई करनी होती है।


बिना नंबर प्लेट दो बाइक सड़क पर किया लाॅक
जिले में बिना नंबर प्लेट के रेसर बाइक धड़ल्ले से चल रही है। सोमवार की रात उस दौरान लोग सकते में आ गए, जब ब्रह्मनगर गली के पास बीच सड़क पर युवकों के एक गुट ने तीन बाइक खड़ी कर उसे लॉक कर दिया। इसमें दो बाइक रेसर थी और उन पर नंबर प्लेट भी नहीं था। देखते ही देखते सड़क पर जाम लग गया। आस पास के लोगों ने किसी तरह से बाइक को बीच सड़क से हटाकर किनारे किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें