फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फंसे रहे ऑक्सीजन लदे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
मारकुंडी घाटी में रविवार को ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों के चलते घंटों जाम लगा रहा। जाम में कई ऑक्सीजन सिलेंडर लदे वाहन, बस समेत अन्य वाहन फंसे रहे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर जाम में फंसे वाहनों को निकलवाया। उधर यातायात प्रभारी ने नियमों का उलंघन करने पर 60 वाहनों का चालान कर दिया और दो लाख समन शुल्क भी वसूला।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम, खान अधिकारी, सीओ को ओवरलोड वाहनों को पकड़ कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। रविवार को लोढ़ी स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट पर चेकिंग होने की खबर मिलते ही मारकुंडी घाटी में ओवरलोड गिट्टी-बालू लदे ट्रकों को खड़ा कर चालक इधर-उधर हो गए। इस नाते दोपहर 12 बजे से ढाई बजे तक जाम लग गया। जाम में कई ऑक्सीजन लदे वाहन, सवारी वाहन भी फंस गए। इसकी जानकारह होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से जाम को खुलवाया। उधर यातयात प्रभारी राजेश सिंह ने चुर्क, मारकुंडी, राबर्ट़्सगंज समेत अन्य स्थानों पर चेकिंग कर बगैर नंबर प्लेट के छोटे-बड़े 60 वाहनों का चालान कर दिया। यातायात प्रभारी ने बताया कि करीब दो लाख रुपये सम्मन शुल्क भी वसूल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें