फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बीच सड़क खराब हुआ वाहन, जाम में फंसे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज में सर्विस लेन पर शनिवार को सुबह सड़क पर वाहन खराब हो जाने से जाम लग गया। राहगीरों के साथ इसमें एंबुलेंस भी फंसी रही। करीब 45 मिनट बाद पुलिस ने जाम समाप्त कराया।
विज्ञापन

बढ़ौली चौराहा के पास सर्विस लेन की पूर्वी पटरी पर मंडी गेट के पास सुबह करीब 10 बजे वाहन खराब हो गया था। इसके चलते इस मार्ग पर आवागमन बाधित हुआ। कुछ ही देर में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। मेन बाजार रोड, सिविल लाइन रोड पर भी वाहन फंस गए। सर्विस लेन की दूसरी पटरी से वाहन को निकालने में यातायात पुलिस के जवान जुटे रहे। ऑफिस का समय होने के कारण सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी जाम में फंसे रहे। एंबुलेंस को चंडी तिराहे से फ्लाईओवर के रास्ते अस्पताल की ओर रवाना किया गया। यातायात पुलिस की मशक्कत के बाद करीब पौने 11 बजे खराब वाहन हटाया गया, तब आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें