फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जंगल में खून से लथपथ मिला सब्जी विक्रेता का शव, गर्दन और सिर पर चोट के निशान

विज्ञापन
मृतक राजदेव सिंह की फाइल फोटो
विज्ञापन
म्योरपुर (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के आश्रम मोड़ के पास दुद्धी मार्ग स्थित गोविंदपुर के जंगल में शुक्रवार को राजदेव सिंह (49) का खून से लथपथ शव मिला। वह सब्जी बेचता था। दोपहर एक बजे वह घर से म्योरपुर जाने के लिए निकला था। राजदेव के सिर पर भारी वस्तु से चोट के निशान मिले हैं। गर्दन भी कटी हुई थी। घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर उसकी बाइक पड़ी थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। पुलिस शव कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

कुंडाडीह गांव निवासी राजदेव म्योरपुर बाजार में सब्जी बेचता था। रोज की तरह वह शुक्रवार की दोपहर में म्योरपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। शाम करीब पांच बजे जब कुछ लोग जंगल की तरफ गए तो वहां झाड़ियों के बीच खून से लथपथ शव देखकर सन्न रह गए। माथे पर गहरी चोट का निशान था, जबकि गर्दन के पास चारों तरफ खून बिखरा था। थाेड़ी दूर पर बाइक भी क्षतिग्रस्त हाल में पड़ी थी। सूचना मिलते ही लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। म्योरपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की। शव की शिनाख्त कर सूचना परिवारवालों को दी गई। सीओ दुद्धी राजेश राय और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों के बारे में कुछ कहा जा सकेगा। घरवालों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें