फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीगन राम बने माले तहसील कमेटी के सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। भाकपा माले की तहसील कमेटी की बैठक शुक्रवार दोपहर में दुद्धी में हुई। इसमें माले राज्य कमेटी सदस्य ओमप्रकाश सिंह मुख्य अतिथि रहे। बैठक में पार्टी की तहसील कमेटी का सात सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सचिव वीगन राम गोड़ को चुना गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 17 और 18 फरवरी को घोरावल के गुरुठे गांव में पार्टी का दो दिवसीय जिला सम्मेलन होगा। जिला सम्मेलन में केंद्र सरकार के कृषि कानून को वापस लेने, दुद्धी क्षेत्र में वनाधिकार सहित भूमि समस्याओं का प्रभावी निस्तारण, महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने सहित दुद्धी को जिला बनाने की मांग को प्रमुखता से उठाया जाएगा। बैठक में प्रभु सिंह, राम सुंदर यादव, शिव कुमार शुक्ला, मनजीत गोड़, धनेश्वर गोड़, रामकिशुन गोड़, लाल सिंह खरवार, श्रीकिशुन खरवार, राजमणि गोड़, बांसमती गोड़, इरावती गोड़, राजेंद्र चंद्रवंशी, फुलबसिया गोड़ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें