फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने उठाया बीड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर/सिंगरौली। ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ ही निकटवर्ती क्षेत्रों में सामाजिक निगमित दायित्व के जरिये पड़ोसी जिले में विकास कार्यों के लिए एनसीएल और जिला प्रशासन के बीच समझौता हुआ। दुद्धीचुआ परियोजना के महाप्रबंधक बिपिन कुमार और सीधी जिला प्रशासन की ओर से हिमांशु तिवारी, कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, संभाग ने 177.11 लाख के अनुबंध पर हस्ताक्षर किया। इस अनुबंध के तहत सीधी जिले में कटौली से पड़खुरी, रामपुर नैकिन में सीसी मार्ग, सिहावल स्थित मऊहर तालाब का विकास, मऊहरिया तालाब का विकास व सिहवाल में ममदार स्टॉप डैम की मरम्मत आदि कुल चार कार्य किए जाएंगे। एनसीएल के महाप्रबंधक सीएसआर एके सिंह, मुख्य प्रबंधक परवेज मोहम्मद व दुधीचुआ की स्टाफ अधिकारी कविता गुप्ता उपस्थित रहे। गौरतलब है कि एनसीएल दुधीचुआ क्षेत्र के द्वारा सीएसआर के तहत आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए अनेक परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें