फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी की टीम ने जीता सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। आंबेडकर स्टेडियम स्टेडियम में खेले जा रहे 19वें सोनांचल कप क्रिकेट प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। फाइनल मैच नाइन स्टार क्लब ओबरा और एनईआर वाराणसी के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले में वाराणसी की टीम ने ओबरा को हराकर विजेता ट्राफी अपने नाम किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि व्यवसायी रमेश वैश्य ने विजेता टीम को 51 हजार नकद और ट्राफी प्रदान की। वहीं समाजसेवी देव प्रकाश मौर्या ने उपविजेता ओबरा की टीम को 31 हजार नकद व ट्राफी दिया। इसके पूर्व पहले बल्लेबाजी करते हुए बनारस रेलवे की टीम ने निर्धारित 25 ओवर के मैच में आठ विकेट खोकर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में नाइन स्टार ओबरा की टीम 25 ओवर में 178 रन ही बना सकी। इस प्रकार 36 रनों से मैच जीतकर एनईआर रेलवे वाराणसी 19वें सोनांचल कप की विजेता बनीं। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बनारस रेलवे के खिलाड़ी राजकुमार को दिया गया। पूरी प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज मार्कण्डेय को चुना गया। बेस्ट बैट्समैन रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मानस चौबे को दिया गया। वहीं मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार एलईडी टीवी नाइन स्टार ओबरा के खिलाड़ी संदीप गुप्ता को दिया गया। इस मौके पर रमेश सिंह यादव, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सपा नेता रमेश वर्मा, पीडी राय, संकटमोचन झा, राजू यादव, संजय यादव, कलीम खान, केके पासवान, दिनेश सिंह मुंडी, चंद्रशेखर मौर्या, अहमद खान नूर, अमित अग्रवाल रिक्की, मुकेश तिवारी, फैजल खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें