फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: रावण दहन तक बंद रहेंगे बरेका के सभी गेट, पास से मिलेगा प्रवेश

Mon, 19 Oct 2026 05:53 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

वाराणसी के बरेका परिसर में विजयादशमी पर मंगलवार को दोपहर दो बजे से रावण दहन तक सभी प्रवेश द्वार बंद रहेंगे। रेल कर्मचारियों को वैध पहचान पत्र और आम नागरिकों को प्रवेश पास दिखाना होगा। केंद्रीय खेल मैदान में शाम 4:30 बजे से समारोह होगा, जिसमें रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा।
 
विज्ञापन
बरेका, वाराणसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विजयादशमी के अवसर पर बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) परिसर में मंगलवार को विशेष सुरक्षा व्यवस्था लागू रहेगी। इसके तहत दोपहर दो बजे से रावण दहन तक सभी प्रवेश द्वार बंद रहेंगे। रेल कर्मचारी वैध पहचान पत्र और आम नागरिक विजयादशमी समिति की ओर से जारी वैध प्रवेश पास दिखाकर ही परिसर में आवागमन कर सकेंगे।
विज्ञापन


बरेका के जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत ककरमत्ता स्थित मुख्य प्रवेश द्वार के साथ एफसीआई गेट, नाथूपुर गेट, पहाड़ी गेट और कंदवा गेट भी बंद रहेंगे। यह व्यवस्था भीड़ नियंत्रण, लोगों की सुरक्षा और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से की गई है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

केंद्रीय खेल मैदान में होगा रावण दहन
बरेका के केंद्रीय खेल मैदान में विजयादशमी समारोह शाम 4:30 बजे से शुरू होगा। इसमें भव्य रूपक का मंचन और आकर्षक आतिशबाजी के बाद रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बरेका के महाप्रबंधक आशुतोष पंत होंगे।

समारोह में 70 फीट ऊंचे रावण, 65 फीट ऊंचे कुंभकरण और 60 फीट ऊंचे मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। विजयादशमी पर बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें