फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए वंशीधर मंदिर दस दिन के लिए बंद

विज्ञापन
झारखंड के वंशीधर नगर में स्थित श्रीवंशीधर मंदिर में स्थापित प्रतिमा।
विज्ञापन
विंढमगंज। स्थानीय थाना से सटे झारखंड राज्य में करीब नौ किमी दूर बंशीधर नगर में स्थित श्री वंशीधर मंदिर स्थापना काल के बाद पहली बार श्रद्धालुओं के लिए बंद हो गया। मंदिर में शुक्रवार से ही कोरोना वायरस से मुक्ति व विश्व कल्याणार्थ अनुष्ठान शुरू हो गया। नारायण कवच का पाठ किया जा रहा है।
विज्ञापन

मंदिर प्रशासन ने कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए मंदिर को बंद करने का निर्णय लिया है। मंदिर के आचार्य श्रीकांत मिश्र ने बताया कि विभिन्न देशों में महामारी के रूप में तेजी से पांव फैला रहे कोरोना वायरस से संपूर्ण विश्व की रक्षा के लिए श्री बंशीधर मंदिर के आचार्य एवं पुजारी शुक्रवार से विशेष अनुष्ठान शुरू कर दिये हैं। नित्य पूजन और आरती के साथ राग भोग लगाया जाएगा। नारायण कवच का निरंतर पाठ होगा। संपूर्ण विश्व कोरोना को लेकर चिंतित है। सभी लोग इससे बचाव के उपाय को लेकर तरह-तरह के प्रयास कर रहे हैं। ऐसे श्री बंशीधर की आराधना ही इस संकट से मुक्ति दिलाने में सहायक हो सकता है। भगवान श्री बंशीधर के समक्ष इस स्वास्थ्य संकट से रक्षा के लिए विशेष प्रार्थना और पूजा का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए मंदिर के आचार्य सत्यनारायण मिश्र ने बताया कि मंदिर के इतिहास में ऐसे हालात पहली बार उत्पन्न हुए हैं कि मंदिर में श्रद्धालुओं के लिये दर्शन एवं पूजन पर रोक लगानी पड़ी है। विश्व शांति के कल्याणार्थ अनुष्ठान किया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें