अनशन पर बैठे अमरेश यादव, आकाश केशरी, प्रमोद गोंड़, महेंद्र गोंड़, करन यादव ने कहा कि जब तक खैरटिया गांव को बिजली कटौती से मुक्त करते हुए बंधी एवं नहर में पानी की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं कराई जाएगी तब तक अनशन जारी रहेगा।
उधर, एसडीएम राजेंद्र प्रसाद तिवारी, एसडीओ पीसीएल एके सिंह, अधिशासी अभियंता हाइडिल अजय सिंह कटियार देर शाम तक अनशनस्थल पर रहकर अनशनकारियों को समझाने की कोशिश में लगे रहे।
इस मौके पर थानाध्यक्ष गगनराज सिंह, लेखपाल राजेश मिश्र, भाजपा मंडल अध्यक्ष जेपी सिंह, बृजेश पांडेय, दिनेश शुक्ला, धर्मेंद्र सिंह नन्हे, राकेश आदि मौजूद रहे।