अनपरा डीएवी स्कूल में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा।
अनपरा। डीएवी पब्लिक स्कूल अनपरा प्रांगण में नर्सरी तथा केजी कक्षा के विद्यार्थियों के लिए शुक्रवार को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 41 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
प्री नर्सरी की कक्षा की वैष्णवी यादव को घूमर नृत्य में प्रथम स्थान मिला। अदिति सिंह द्वितीय स्थान पर तथा धैर्या चतुर्वेदी एवं अर्पिता कुमारी संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहीं । एलकेजी ंअ’ से माही अग्रवाल प्रथम, आकृति यादव द्वितीय एवं साथव्कि, यासु एवं अंशुमान संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर रहे। एलकेजी ब से अग्रिम सिंह प्रथम, कृष्ण प्रसाद रथ द्वितीय एवं आराध्या तृतीय स्थान पर रहीं। यूकेजी अ से शाश्वत पांडेय एवं दीक्षा प्रथम, आध्या अविका त्रिपाठी द्वितीय एवं मो. फैज अहमद को तीसरा स्थान मिला। एलकेजी ब से आराध्या एवं अंशुमान क्रमश: प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रहे। प्राचार्य बीके सिंह ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस तरह के आयोजन जरूरी है। कहा कि बच्चे कच्ची मिट्टी की तरह होते हैं। उन्हें जिस तरह से चाहो ढाल लो।