सोनभद्र। कोरोना टीके की पहली खुराक शत प्रतिशत पूरी होने के बाद से दूसरी खुराक के लिए लोगों की भीड़ कम हो गई। शनिवार को टीकाकरण कैंप में कुल 9481 टीके ही लगाए गए। इसमें 2003 टीके किशोरों के दूसरी खुराक के थे। शनिवार को जिले में 13 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष कुल 9481 लोगों ने ही टीका लगवाया। इसमें सर्वाधिक टीके की दूसरी खुराक 18 से 44 वर्ष के लोगों को लगाई गई। शनिवार को हुए टीकाकरण में किशोरों में 866 को पहली और 2003 को दूसरी खुराक लगी। इसके अलावा 18-44 आयु वर्ग के 438 को पहली व 4577 को दूसरी, 45-59 आयु वर्ग के 57 को पहली व 857 को दूसरी, वहीं 60 से अधिक आयु वर्ग के 34 को ही टीके की पहली व 523 को टीके की दूसरी डोज दी गई। प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एसके चतुर्वेदी ने आने वाले दिनों में ऐसी ही स्थिति बने रहने की बात कही है। उनका कहना है कि टीके की पहली डोज से दूसरी डोज के बीच के समय पूरा न होने की वजह से टीकाकरण का आंकड़ा कम बना हुआ है।