फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण, डाटा फीडिंग में लापरवाही पर लगाई फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। स्वास्थ्य विभाग में टीकाकरण, डाटा फीडिंग व अन्य कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। कलेक्ट्रेट में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने टीकाकरण व डाटा फीडिंग में लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी नाराजगी जताई। अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो लोग डाटा ऑपरेटर का काम ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

डीएम ने सामुुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारियों को निर्देश दिया कि जन स्वास्थ्य सेवाओं को सोशल डिस्टेंसिंग व फेसकवर, मास्क के साथ जनता तक पहुंचाई जाय। लापरवाहों को मुख्य चिकित्साधिकारी चेतावनी जारी करें और टीकाकरण में शिथिलता बरतने वालों की जिम्मेदारी तय की जाय। कोरोना संक्रमण के बचाव के साथ ही कोरोना की जांच के लिए ब्लड टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाय। कहा कि कोरोना संक्रमण के बचाव के साथ ही स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को नागरिकों तक पहुंचाया जाय और कोशिश करके कोरोना टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाय। मोबाइल वैन की मदद लेकर कोरोना टेस्टिंग के लिए ब्लड कलेक्शन को बढ़ावा दिया जाय और जहां भी संक्रमण के लक्षण की जानकारी मिले, तत्काल कार्यवाही की जाय। जिला कंट्रोल रूम के जरिए भी मिलने वाली जानकारी व शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही की जाय। टीकाकरण, डाटा फीडिंग व अन्य कार्यों में लापरवाही बरतने वालों को कड़ी फटकार लगाते हुए दायित्वबोध कराया। कहा कि कोरोना संक्रमण से बचते हुए जन स्वास्थ्य सेवाओं के लक्ष्यों को पूरा करते हुए मण्डल व प्रदेश एवरेज को पूरा करें। बैठक में सीएमओ एसके उपाध्याय, सीएमएस पीबी गौतम, एसीएमओ बीके अग्रवाल, डॉ. सलिल श्रीवास्तव, डॉ. राम कुंवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें