फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कंप्यूटर से जाली परमिट बनाकर कराते थे गिट्टी परिवहन, तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जाली परमिट बनाकर गिट्टी का परिवहन करने वाले तीन अंतर जनपदीय जालसाजों को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक ट्रक, 12 सादे सिक्योरिटी पेपर, 13 जाली ई-फार्म सी सहित अन्य सामान बरामद हुए हैं। तीनों एक प्रिंटिंग प्रेस से जाली परमिट छापते थे और उसके आधार पर खनिज पदार्थों का परिवहन कराते थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एएसपी कालू सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राबर्ट्सगंज पुलिस व खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने हिंदुआरी तिराहे से गिट्टी लदे ट्रक को कूटरचित परमिट के साथ पकड़ा। मौके से तीन लोग पकड़े गए, जिनकी पहचान बहुअरा निवासी चेतन पाल, एहसान शाह और करमा के धौरहरा निवासी राहुल मौर्य के रूप में हुई। तलाशी में उनके पास से 12 सादे सिक्योरिटी पेपर, 13 कूटरचित ई फार्म सी, 01 माॅनिटर, सीपीयू, लेजर जेट प्रिंटर, लैपटाप व 32660 रुपये नकद बरामद हुए। एएसपी ने बताया कि चेतन पाल ट्रक मालिक व एहसान उसका चालक है, जबकि राहुल मौर्य करमा के धौरहरा में प्रिंटिंग प्रेस चलाता है। राहुल अपनी प्रिंटिंग प्रेस से नकली ई-फार्म सी बनाता था। फिर नकली क्यूआर कोड जनरेट कर कैलिस्टो एमटी फांट से असली जैसा छापकर कोराल ड्रा एप के माध्यम से प्रिंट करता। प्रपत्र की छपाई पर उसे प्रति प्रपत्र दो हजार रुपये मिलता था। चेतन व उसके साथी पप्पू पाल, राजा चौबे, ओबरा निवासी कृष्णा केशरी प्रपत्र बनाने के लिए उसे कागज मुहैया कराते थे। साइट पर उपलब्ध ई फार्म- सी को एडिट कर उसके गाड़ी नंबर, दिनांक, वैधता एवं खनिज की क्षमता को बदल कर कयूआर कोड को छाप दिया जाता था। यह कार्य कई महीनों से कर रहे थे। अब तक कइयों ट्रक पास कराया जा चुका है। एएसपी ने बताया कि चेतन पाल, एहसान व राहुल मौर्य को गिरफ्तार कर लिया गया है। पप्पू पाल, राजा चौबे और कृष्णा केशरी की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी सतेंद्र कुमार राय, एसआई राकेश कुमार सिंह, रामसिंहासन शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें