चोपन। सोन नदी तट पर स्थित चोपन छठ घाट रविवार को रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना की। नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली के नेतृत्व में घाट पर झालरों, विद्युत सजावट और विशाल टेंट की व्यवस्था की गई थी। व्रतियों की सुविधा के लिए चेंजिंग रूम, साफ-सफाई और प्रकाश का भी इंतजाम किया गया। घाट की भव्य सजावट का वीडियो नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने अपने फेसबुक पेज पर साझा कर व्यवस्थाओं की सराहना की। आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से निगरानी की गई। रविवार शाम घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें गायकों और कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं।