फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्लाईओवर के नीचे दुकानें और वाहन स्टैंड बनाने पर उपसा नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगर में फ्लाईओवर के नीचे नगर पालिका प्रशासन की ओर से ऑटो स्टैंड बनवाने और कुछ पटरी/फुटपाथ के दुकानदारों को स्थान देने का मामला गरमाने लगा है। इस संबंध मुख्य कार्यपालक अधिकारी उत्तर प्रदेश राज्यमार्ग प्राधिकरण (उपसा) ने डीएम को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है। डीएम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

नगर के मध्य उपसा की ओर से फ्लाईओवर का निर्माण कराया गया है। इसके नीचे दोनों तरफ सर्विस लेन निर्मित है। फ्लाईओवर के पिलरों के मध्य के खाली स्थानों को कार्यदायी संस्था ने उबड़ खाबड़ छोड़ दिया है। इसके चलते वहां गंदगी और बैरिकेडिंग न होने से दुर्घटनाएं होती हैं। इस पर रोक लगाने के लिए अधिकांश पिलरों के बीच नगर पालिका प्रशासन की ओर से रेलिंग लगाई गई है।
वहीं कई फुटपाथ/पटरी के दुकानदारों को ओवरब्रिज के नीचे दुकान लगाने और कुछ जगहों पर आटो समेत अन्य वाहन स्टैंड बनाने को कहा गया है। मामला संज्ञान में आने पर उपसा से जुड़े लोगों ने अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इस संबंध में उपसा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने डीएम को पत्र भेजकर जानकारी मांगी है। वहीं डीएम ने नपा के ईओ से इस संबंध में रिपोर्ट तैयार कर मुहैया कराने का निर्देश दिया है। ईओ विजय बहादुर यादव की ओर से रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें