फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के इलाज के लिए सुविधा शुल्क मांगने पर हंगामा

Wed, 23 Nov 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सोनभद्र। जिला अस्पताल में बुधवार को महिला के पेट में बच्चे की मौत के बाद इलाज कराने पहुंचे परिवारीजनों से सुविधा शुल्क की मांग की गई। रुपया न देने पर महिला को वार्ड से बाहर छोड़ दिया गया। घंटे भर तक तड़पने के बाद भी इलाज शुरू न होता देख, परिवार के लोगों ने हंगामा
विज्ञापन

शुरू कर दिया। जानकारी होने पर सीएमएसएम पहुंचे, उनके हस्तक्षेप के बाद महिला का इलाज शुरू हो सका।
जुगैल निवासी अमरावती (28) पत्नी बुल्लू खरवार को पांच माह का गर्भ था। किसी वजह से बुधवार की सुबह बच्चा पेट में ही मर गया। परिवार के लोग उपचार के लिए चोपन सीएचसी पहुंचे तो वहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे तो उनसे सुविधा शुल्क की मांग कर दी गई। उनका आरोप था कि साथ में गांव की आशा सविता भी थी। सविता के जरिए नर्सों ने पांच से छह हजार रुपये की मांग की। कहा कि रुपया अदा करने पर ही इलाज शुरू होगा। रुपया भी नए नोट में चाहिए था। इसके चलते देर तक महिला वार्ड के बाहर ही तड़पती रही। काफी मिन्नत के बाद भी जब किसी ने सुनवाई नहीं की तब साथ आए लोग हंगामा शुरू कर दिए। जैसे ही इसकी खबर प्रभारी सीएमएस पीबी गौतम को मिली, वह वहां पहुंच गए। मामले की जानकारी करने के बाद, महिला का इलाज शुरू करवा दिया। कहा कि नर्सों से भी पूछताछ की गई। इसके लिए जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ जरूरी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें